गुजराती गरबों से गूंजा जश्न-ए- जतन
जतन संस्थान का 22 वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
खनकते डांडिया, बजती हाथो की तालियां हर तरफ गुजराती परिधान से सजे धजे लोग व गुजरती साज-सज्जा वाला आयोजन स्थल, सब मिल कर यही बयां कर रहे थे कि मानो मेवाड़ की धरा पर गुजरात उतर आया हो | ये उत्सव था जतन संस्थान द्वाराअपने २२वेन स्थापना दिवस समारोह के आयोजन का, जो ‘गौरवशाली गुजरात’ थीम पर आधारित रहा |
कार्यक्रम प्रभारी उत्कर्ष सुथार ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने अपना स्थापना दिवस गुजरात की संस्कृति से रु-ब-रु करवाने के निश्चय के साथ रेलमगरा ब्लॉक के खड बामणिया स्थित हुनरघर प्रशिक्षण केंद्र पर मनाया | कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष महेश दाधीच व बोर्ड मेम्बर लक्ष्मी मूर्ति, रणवीर सिंह, गोवर्धन सिंह, मुकेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गयी |
संस्था सचिव और निदेशक डॉ. कैलाश बृजवासी ने इस अवसर पर संस्थान के 22 वर्षों की यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों को बताया | उन्होंने संस्था की सफलता के लिए संस्थान कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और नैतिक मूल्यों से किये जा रहे कार्य के प्रति अपना आभार व्यक्त किया | इसके बाद गुजराती सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चल पड़ा जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा |
कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से गांधीनगर की वेनुभारती दल के नितिन दवे और टीम को आमंत्रित किया गया जिन्होंने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य पर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया | इसके बाद तो गुजरती नृत्य और संगीत की झड़ी लग गयी | मनीष और पुष्कर के गीत, वंदना तोमर, कृष्णा भील, साक्षी, सुजाता के एकल नृत्य और शैलेश चतुर्वेदी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया |
कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में करीब 48 साथियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रदीप काम्बले व कुसुम पालीवाल विजेता रहे जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार स्वरूप महाराणा प्रताप की प्रतिमा प्रदान की गयी | |
कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक, प्रयास संस्थान, क्षमातालय, चाइल्ड फण्ड इंडिया, द हंगर प्रोजेक्ट, बी.वी.एल.एफ. उदयपुर, राजीविका और कई सरकारी व गैर सरकारी संगठन से जुड़े साथी, जनप्रतिनिधि, मीडिया, व संस्थान द्वारा संचालित डूंगरपुर, बांसवाडा, करौली, उदयपुर, सिरोही, राजसमन्द, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा व जोधपुर से विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कार्यकर्ता ने भाग लिया | कार्यक्रम का सञ्चालन मरुधर सिंह व विशाखा त्यागी ने किया |
Good
Good
Thx
Thx
Good