बड़ारिया अध्यक्ष और राठौड़ सभाध्यक्ष निर्वाचित

in #rajamand2 years ago

IMG-20221108-WA0008.jpg
खमनोर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा खमनोर की वार्षिक बैठक एवं कार्यकारणी के चुनाव महाराणा प्रताप राउमावि खमनोर में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी ऋषिकेश गुर्जर और पर्यावेक्षक श्यामसुंदर झंवर के निर्देशन में संपन्न हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश कुमार बडारिया और सभाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह राठौड़ निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, मंत्री लोकेश कुमार सोनी, महिला मंत्री झमकू सोनी, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर माली, यशवंत प्रजापत, लहर सिंह झाला निर्वाचित हुए। जिला महासमिति सदस्य मनोज कुमार पालीवाल, सुनील कुमार माली, राजेश सिंह राठौड़, शांति लाल कीर, रतन सिंह चौहान, तिलकेश चंद्र पालीवाल, मनोज सोलिया, रणवीर सिंह मादरेचा, मुकेश कुमार, राहुल सोनी, हनुमान प्रसाद, प्रेम शंकर भट्ट आदि निर्वाचित हुए। साथ ही प्रदेश महा समिति सदस्य हेतु मनोज कुमार पालीवाल, सुनील कुमार माली और राजेश सिंह राठौड़ निर्वाचित हुए।इस अवसर पर महेंद्र कुमार बड़ारिया,राम सिंह मोजावत, प्रवीण, मुकेश प्रजापत, चेतन प्रकाश मीणा, पंकज शर्मा के साथ अनेक अध्यापकगण उपस्थित रहे।