समस्तीपुर में पति-पत्नी, दादी, 2 बच्चे फंदे से झूले

in #samastipur2 years ago

IMG-20220605-WA0060.jpg

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर मिली है। सभी के शव के छत से लटके मिले। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कुछ लोग इसे खुदकुशी बता रहे तो कुछ हत्या का शक जता रहे हैं।

मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव का है। रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। पुलिस को बुलाया गया। स्थानीय लोग परिवार के कर्ज में डूबे होने की बात भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुटी गई। पुलिस ने पांचों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। DSP दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या और सुसाइड, पुलिस दोनों एंगल पर छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
पति-पत्नी, दादी और 2 बच्चों की मौत
मरने वालों में 42 वर्षीय मनोज झा, उनकी पत्नी 38 वर्षीय सुंदरमणी देवी, मां 65 वर्षीय सीता देवी और मृतक मनोज का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम और 7 वर्षीय पुत्र शिवम शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

परिवार के 5 लोगों के फंदे से लटकी लाश को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार कर्ज में डूबा था। आर्थिक तंगी के कारण परेशान थे। परिवार ने समूह से कर्ज ले रखा था। पैसे वापस नहीं कर पाने के कारण परिवार के लोगों ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

Sort:  

Dukhad bahut

भैया हमें भी लाइक कर दीजिए

बहुत ही बुरी घटना है। गहनता से जांच पड़ताल होनी चाहिए।किसी कि मजबुरी को समझें। आत्महत्या तक बात नहीं पहुचे

Sad news

Ye to bahut hi dardnaak ghatna h😢

Ha

दुखद घटना 🙏