मन की बात में पीएम बोले सभी को प्रेरित करता है स्वामी शिवानंद का जीवन

in #wortheum2 years ago

Screenshot_20220327-180001_Jagran.jpgवाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पद्मश्री काशी के स्वामी शिवानन्द हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी आयु 126 वर्ष है और जिस प्रकार से स्वस्थ हैं वह जीवन जीने की कला सिखाता है। उनको जब मैं देखा तो हैरत में पड़ गया। वह पलक झपकते ही किस प्रकार से एक से दूसरे के पास पहुंच गए। आज सोशल मीडिया पर वह छाए हुए हैं। मैने स्वयं बहुत से लोगों द्वारा उन पर सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट और वीडियो देखे। उनमें योग के प्रति पैशन है। योग दुनिया आज बहुत ही संभावना है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी मार्च माह के अंतिम रविवार को मन की बात कर रहे थे। मेक इन इंडिया की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि अब सबसे बड़ी बात ये कि देश के नए-नए प्रोडक्ट्स विदेशों को भेजे जा रहा है। चंदौली का ब्लैक राइस और बीजापुर की फल सब्जियों सबका एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी का लंगड़ा आम व सब्जियां और गाजीपुर से मिर्च आदि सब्जियां भी इसी पहल के तहत विदेशों में निर्यात किया गया जा रहा है। मोदी ने एक बार फिर लोकल फोर वोकल की वकालत करते हुए इसे और भी आगे बढाने की बात कही। उन्होंने असोम के लेदर और उस्मानाबाद के हैंडलूम प्रोडक्ट का भी उल्लेख किया।
कहा कि भारत ने 400 बिलियन डालर के एक्सपोर्ट के लक्ष्य को हासिल किया है। एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आंकड़ा कभी 100, डेढ़-सौ या 200 सौ बिलियन तक हुआ करता था। कहा कि जब संकल्पों के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प सिद्ध भी हो जाता है। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण की भी बात की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहार नवरात्र, गुणी पर्व और रमजान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमे सभी को मिल कर आगे बढऩा चाहिए।
हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की चार में भारी जीत के बाद उनकी मन की बात का ये पहला प्रसारण था। इस कारण सभी को इसका इंतजार था। इसके लिए शहर में मिंट हाउस, नई बस्ती रामापुरा आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

पीएम ने किया पोस्‍ट - "मेरे प्यारे देशवासियो, हाल ही में हुए पद्म सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवानंद जी को जरुर देखा होगा | 126 साल के बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा और मैंने देखा, पलक झपकते ही, वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे।" 126 वर्ष की आयु और बाबा शिवानंद की Fitness, दोनों, आज देश में चर्चा का विषय है। वाकई, बाबा शिवानंद का जीवन हम सभी को प्रेरित करने वाला है।