लखनऊ में JE ने पत्नी और बेटी सहित की आत्महत्या
लखनऊ: जानकीपुरम इलाके में जूनियर इंजीनियर ने पत्नी और बेटी के साथ जहर खा लिया। इसमें तीनों सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें परिवार के सदस्यों ने धमकी मिलने का जिक्र किया है।
जेई का एक बेटा भी है, वो बुधवार को वो बेंगलुरु में था। इसलिए बच गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि जेई ने एक विवादित जमीन खरीदी थी। इसके लिए 1 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था। अब जमीन के विवाद में उन्हें धमकियां मिल रहीं थीं।
💐🙏