संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में छह युवती के साथ दो पुरूष,

in #trending2 years ago

01_09_2022-two_men_with_six_girls_in_sampark_kranti_express_train_23032848.jpeg
तीन दिन पूर्व कटिहार स्टेशन पर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से छह रोहिंग्या युवती एवं दो पुरूष की गिरफ्तारी के बाद रेल पुलिस मामले की सघन जांच में जुट गई है। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार रोहिंग्या को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब तक की पूछताछ में पकड़े गए रोहिंग्या के दिल्ली जाने के स्पष्ट कराणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। रेल पुलिस के मुताबिक युवतियों को दिल्ली में घरेलू काम करने या देह व्यापार कराने की नियत से ले जाया जा रहा है। हलांकि जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ बताने की बात कही जा रही है। इस मामले से पूर्वोत्तर के रास्ते बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के देश के विभिन्न भागों में घुसपैठ की बात सामने आई है। रोहिंग्या घुसैठ को सुरक्षा कारणों से भी गंभीर माना जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व बोधगया में हुए बम विस्फोट में भी रोहिंग्या घुसपैठियों का हाथ होने की बात सामने आई थी।

बांग्लादेशी घुसपैठिए व आतंकी संगठन हुजी के साफ्ट टारगेट में रहा रोहिंग्या

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार के रोहिंग्या बांग्लादेशी घुसपैठिए व आतंकी संगठन हुजी के साफ्ट टारगेट में रहा है। बंगला भाषा अच्छी तरह बोल लेने तथा समान वेशभूषा व रहन सहन होने के कारण रोहिंग्या स्थानीय लोगों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। इस कारण रोहिंग्या को आसानी से शरण भी मिल जाती है। आतंकी गतिविधियों में शामिल करने को लेकर हुजी की नजर रोहिंग्या पर रहती है। सीमांचल के जिलों में रोहिंग्या की घुसपैठ होने की बात से स्थानीय प्रशासन इंकार करती है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बांग्लाददेश से लगती पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में रोहिंग्या की घुसपैठ शरणार्थी शिविर से कराई जा रही है।