रामनवमी पर नॉनवेज खाने को लेकर JNU में छात्रों के दो गुटों में झड़प , छात्र हुए कई घायल

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है। ABVP सदस्यों ने​​​​ लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है।
उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी। बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।
वहीं, जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने ABVP पर नॉनवेज खाने से रोकने का आरोप लगाया है। घटना जेएनयू के कावेरी हॉस्टल की है। यहां हर रविवार को स्पेशल मील के तहत नॉनवेज बनता है। ABVP वालों का कहना था कि राम नवमी के दिन नॉनवेज नहीं बनने देंगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और बात हिंसा तक बढ़ गई।
यूनिवर्सिटी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। डीसीपी मनोज सी. ने बताया कि घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं। पुलिस बल अभी घटना स्थल पर मौजूद है।