यूरोप की सबसे ऊँची शिखर माउंट एल्ब्रुस रूस (ऊँचाई 18 हजार 510 फीट) पर तिरंगा फहराएंगी।

in #har2 years ago

दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्यप्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली Bhawna Dehariya अब 15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊँची शिखर माउंट एFB_IMG_1659716220946.jpgल्ब्रुस रूस (ऊँचाई 18 हजार 510 फीट) पर तिरंगा फहराएंगी। आजादी के #AmritMahotsav में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एएमडी श्री विवेक श्रोत्रिय ने पर्वतारोही भावना को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सफल होने की शुभकामनाएँ दी। #HarGharTiranga अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने की बात भी कही।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गाँव की पर्वतारोही भावना मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुँची। डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर एवं फिल्म श्री उमाकांत चौधरी ने भी भावना को शुभकामनाएँ दी। श्री चौधरी ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने हेतु इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।

पर्वतारोही भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली प्रदेश की चुनिंदा महिलाओं में से एक है। उन्होंने वर्ष 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊँचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया में लहराया था।