Travel Guide:- ऋषिकेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ना भूलें इन जगहों पर घूमना...

in #travel2 years ago

देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड में ऋषिकेश गर्मियों में कुछ समय बिताने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। ऋषिकेश भारत में गर्मियों की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, क्योंकि आप यहां आकर उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी में गंगा नदी के तट पर समय बिताएंगे। ऋषिकेश ने अपने अंदर योग की विश्व राजधानी और रोमांच को समेटा है। योग केंद्रों, आश्रमों, मंदिरों और नदी के किनारों में आनंद प्राप्त करने के साथ-साथ और रिवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग, फॉक्स फ्लाइंग, हाई बंजी जंप और अन्य एडवेंचरस खेल का मजा उठा सकते हैं।
ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट- पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट है। त्रिवेणी घाट पर हर शाम 'महा आरती' होती है। त्रिवेणी घाट हिंदू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और महाकाव्य रामायण और महाभारत में भी इसका उल्लेख है। घाट को पवित्र माना जाता है और हिंदू पौराणिक कथाओं की मानें तो कहा जाता है कि घाट के पास गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं। आप यहां कुछ देर बैठकर पानी में मछलियों को तैरते हुए भी देख सकते हैं और उन्हें खाना भी डाल सकते हैं।
तेरा मंजिल मंदिर- तेरा मंजिल मंदिर को त्र्यंबकेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, यह ऋषिकेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। गंगा नदी के तट पर स्थित, मंदिर में 13 मंजिलें और एक आकर्षक सुंदर वास्तुकला है। इस मंदिर में कई देवता हैं और आपको एक ही समय में कई देवताओं की पूजा करने का मौका मिल सकता है।
नीर गढ़ झरना- नीरगढ़ जलप्रपात ठंडे पानी की एक सुंदर संकरी धारा है जो घने हरे जंगल के बीच एक चट्टानी इलाके में बहती है। वॉटरफॉल तक पहुँचने के लिए जंगल से होते हुए लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है और एक चट्टान से नीचे उतरना पड़ता है। इसके अलावा, आप इस जगह के चारों ओर घूमते हुए वनस्पतियों और जीवों की कई समृद्ध विविधता देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको आसपास की घाटी के कुछ मनमोहक दृश्य भी देखने को मिल जाएंगे।
बीटल्स आश्रम- बीटल्स आश्रम की स्थापना के समय इसका नाम महर्षि महेश योगी आश्रम था, लेकिन जब 1968 ई० में बीटल्स ने इस आश्रम का दौरा किया, तब इस आश्रम का नाम बीटल्स हो गया। इस आश्रम में आपको प्राकृतिक और शांत वातावरण के बीच लोग मेडिटेशन करते हुए देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भी ऋषिकेश आ रहे हैं, तो यहां पर आना ना भूलें।
लक्ष्मण झूला- टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन और पौड़ी गढ़वाल जिले के जोंक को जोड़ते हुए एक हैंगिंग ब्रिज बनाया गया है जिसे लक्ष्मण झुला के नाम से जाना जाता है। यह ब्रिज पूरे भारत में प्रसिद्द हैंगिंग ब्रिज है। ऋषिकेश नगरी के उत्तर पूर्व में 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह लक्ष्मण झुला गंगा नदी पर बनाया गया है । 450 फीट लम्बे और 70 फीट ऊँचे इस ब्रिज के बारे में यह मान्यता है कि भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जी ने इसी स्थान पर गंगा नदी को पार किया था। यह ब्रिज विशेष रूप से पर्यटकों के लिए बनाया गया था ऐसे में लक्ष्मण झुला पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है। इस पुल का निर्माण 1929 में करवाया गया था । इस पुल के आस पास कई अन्य प्रसिद्द जगहें भी हैजो देखने योग्य है। जिनमें लक्ष्मण मंदिर, राम झुला और तेरह मंजिला मंदिर भी शामिल है ।
travel tips.jpg