कैमरून के एक गांव पर उग्रवादियों का हमला, 20 लोगों की मौत

in #international2 years ago

20220601_031636.jpgकैमरून में संदिग्ध अलगाववादी उग्रवादियों ने नाइजीरिया की सीमा के पास एक गांव पर हमला किया। इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

स्थानीय मेयर का कहना है कि दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में रविवार को छापेमारी के दौरान साठ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को सेना ने बताया कि उसने एक किडनेप किए गए सीनेटर और कई बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया है। सीनेटर एलिजाबेथ रेजिना मुंडी को पिछले महीने उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में पकड़ लिया गया था. यहां एंग्लोफोन अलगाववादियों ने फ्रांसीसी भाषी देश से अलग होने के लिए सशस्त्र अभियान चलाया है।

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप का कहना है कि 2017 से अब तक आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में छह हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और सात लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।