देश भर में हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया, महात्मा गांधी को किया याद

in #politics2 years ago

7ba1aa9b-deaa-45c9-a74c-4284bcf68096.jpgराहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के कई राज्यों में हुई हिंसा पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, बापू के आदर्श ही स्वतंत्र भारत की नींव हैं। हमारे देश ने सदा विश्व के सामने सत्य, अहिंसा और भाईचारे की मिसाल कायम की है। नफ़रत और अशांति हमारी राह नहीं है। भारत को जोड़ना, आपसी सद्भावना रखना सभी देशवासियों की ज़िम्मेदारी है।

टीवी चैनल पर आयोजित एक डिबेट शो में पैग़ंबर मोहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद कल यानी शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने देश भर में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों की मांग थी कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

खासकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और रांची में इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। लोगों ने आगजनी, पत्थरबाजी की, वहीं रांची में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।