मिलावटख़ोरी के विरुद्ध चला अभियान, भारी मात्रा में भंडारित खराब छेना को नष्ट कराया

in #hardoi2 years ago

IMG-20220519-WA0232.jpgहरदोई। मिलावटी सामान बेंचने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पिहानी क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ में अवैध रूप से बनाकर भंडारित किया हुआ लगभग 02 कुंटल छेना रसगुल्ला बरामद किया गया।

छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा करीब 54 हजार रुपये का 03 कुंतल के लगभग दूषित छेना रसगुल्ला जो अस्वच्छ रूप से भंडारित किया गया था जिसे नष्ट करवा दिया गया। अवैध रूप से चल रहे रसगुल्ला बनाने के कारोबार को बंद करवा दिया गया।

IMG-20220519-WA0233.jpgनमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम, एसआई रमेश सिंह सेंगर, कांस्टेबल राज कपूर उपस्थित रहे। यह जनकारी सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने दी है।