अभिनेत्री सोनम कपूर बनीं मां, अनिल कपूर ने साझा की खुशखबरी

in #bollywood2 years ago

IMG_20220820_234347.jpgबॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए ये ख़ुशख़बरी शेयर की है।

IMG_20220820_234159.jpgउन्होंने इस संदेश में लिखा है, "हम बहुत खुशी के साथ इस बात की यह घोषणा कर रहे हैं कि 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। सोनम और आनंद एक स्वस्थ बेटे के माता-पिता बन गए हैं और हम बेहद खुश हैं। नए माता-पिता और उनके फरिश्ते को हमारा बहुत प्यार।"