अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव

in #hardoi2 years ago

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के हडहा निवासी राजकुमार पुत्र दुल्लम का शव शनिवार दोपहर गांव किनारे पेंड से फांसी पर लटकता मिला ,घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पुलिस को दे दी गई है।
IMG-20220514-WA0183.jpg
मृतक के बडे पुत्र जितेन्द्र ने बताया की वह दो भाई है।राजकुमार मजदूरी पर लकडी कटाई का काम करते थे।शनिवार दोपहर को वह घर से कुछ बताए बगैर ही चले गये।थोडी देर बाद दो बजे के करीब गांव से खेतो की ओर गए लोगों ने घटना की जानकारी उनके घर पर दी।मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया,ग्राम प्रधान ने फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।हालांकि घटना के कारणों को लेकर परिजनों ने अनिभिज्ञता जताई।