13 खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित किए गए ब्लॉक

in #hardoi2 years ago

IMG-20220524-WA0205.jpgहरदोई। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आज ब्लॉक आवंटित कर दिए। कई बीईओ को अतिरिक्त ब्लाकों का भी प्रभार दिया गया है। बीईओ रतनलाल को पिहानी ब्लॉक मिला, टोडरपुर का भी अतिरिक्त प्रभार मिला। बीईओ अशोक कुमार सिंह को माधौगंज मिला, मल्लावां का भी अतिरिक्त प्रभार। बीईओ अजीत प्रताप सिंह को कोथावां ब्लॉक मिला, मुख्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार। बीईओ पूजा सिंह को भरखनी के अलावा हरपालपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। बीईओ शशांक सिंह को कछौना ब्लॉक मिला, अहिरोरी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला। बीईओ पवन कुमार सिंह को बेहन्दर ब्लॉक मिला, बिलग्राम का भी अतिरिक्त प्रभार। बीईओ संजीव कुमार भारती को बावन ब्लॉक मिला, नगर क्षेत्र हरदोई का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसके अलावा बीईओ शिव सिंह को टड़ियावां, अशोक कुमार को बिलग्राम, प्रभावती को सांडी, छोटेलाल को सुरसा व राजेश राम को हरियावां ब्लॉक आवंटित किया गया है।