बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेश वासियों को सीएम योगी ने दी बधाई

in #wortheum2 years ago

IMG-20220516-WA0001.jpgउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील भी की है।

प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है।

महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। उनकी शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।