यूक्रेन के सेवरोदोनेत्स्क शहर के बड़े भू-भाग पर रूस का कब्ज़ा

in #war2 years ago

20220601_030653.jpgरूस की सेना ने सेवरोदोनेत्स्क शहर के लगभग आधे हिस्से पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया है। हालाँकि लुहान्स्क क्षेत्र का आखिरी प्रमुख शहर अभी भी यूक्रेन के हाथों में है। इस शहर पर लगातार रूस की ओर से बमबारी की जा रही है। विभिन्न समाचार एजेंसी एवं चैनल के संवाददाताओं का कहना है कि यूक्रेन के सैनिक अभी भी गोलाबारी का जवाब दे रहे हैं। हालाँकि रूस को रोकने के लिए युक्रेन लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग पश्चिम से कर रहा है। सेवरोदोनेत्स्क के गवर्नर ने चेतावनी दी है कि सेवरोदोनेत्स्क का पतन आसानी से नहीं होगा।