अमृत सरोवरों के सुंदरीकरण को सांसद व एमएलसी ने किया भूमिपूजन

in #hardoi2 years ago

IMG-20220519-WA0223.jpgहरदोई। तालाबो के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन ने अब काम तेज कर दिया है। जिले में वर्षों पुराने तालाबो को संरक्षित और सुंदर बनाया जाना है। इस क्रम में मंगलवार को ब्लॉक कछौना में अमृत सरोवर बनाने के लिए सांसद अशोक रावत व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भूमि पूजन किया।

गुरुवार को विकासखंड कछौना की विभिन्न ग्रामसभा में स्थित प्राचीन तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में निर्मित करने एवं सुंदरीकरण के लिए भूमिपूजन हुआ। मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल सहित ग्राम प्रधानों ने भूमिपूजन कर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। अमृतसर सरोवरों के निर्माण में मनरेगा मजदूरों को लगाया जाएगा। सुंदरीकरण के तहत तालाब के चारों तरफ रैम्प, लाइट, पौधरोपण व मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

IMG-20220519-WA0222.jpgभूगर्भ जल संचयन के लिये यह जलाशय महत्वपूर्ण होंगे। बरसात के समय काफी पानी बर्बाद हो जाता है, बरसात का पानी इन जलाशयों में संचय होने से ग्रामसभा का भूजल स्तर सही रहेगा। वहीं पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए राहत मिलेगी। पीने के लिए साफ पानी और सुरक्षित पानी हर इंसान की बुनियादी आवश्यकता है। धीरे-धीरे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। अंधाधुंध पानी के प्रयोग से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। पानी की समस्या न हो, इसके लिए सरकार की तरफ से जल संचयन के लिए जलाशय निर्माण योजना प्रभावी कदम है। सूखे का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसके लिए सरकार परंपरागत जलाशयों का जीर्णोद्धार व नवीन जलाशयों के निर्माण हेतु भावी कदम उठा रही है।