शिविर के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगों को विधायक ने वितरित की ट्राई साइकिल

in #hardoi2 years ago (edited)

20220520_205107.jpgहरदोई। जिले की संडीला नगर स्थित भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में
दिव्यांगजन जागरूकता एवं सहायतार्थ उपयोगी उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक अल्का अर्कवंशी द्वारा शिविर में आए हुए जरूरतमंद दिव्यांगों को एनजीओ प्रयास ऑफ इंडिया एवं भारत सरकार के सौजन्य से ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

20220520_205128.jpgशुक्रवार को भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर की विधिवत शुरुआत के बाद क्षेत्रीय विधायक अलका अर्कवंशी द्वारा एनजीओ प्रयास ऑफ इंडिया की तरफ से जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश के सभी दिव्यांगों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभागीय स्तर से समय-समय कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाते रहे हैं और आगे भी वितरित किये जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों के जीवन का सहारा बनेगी। दिव्यांगों को यह अहसास नहीं होना चाहिए कि वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं।