वार्ड-2 में जलाराम पेट्रोल पंप के सामने असामाजिक तत्वों ने किया निजी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास

in #wortheumnews2 years ago

डिंडौरी के वार्ड-2 में जलाराम पेट्रोल पंप के सामने असामाजिक तत्वों ने किया निजी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास, विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

IMG-20220716-WA0041.jpg
डिंडौरी के वार्ड-2 में जलाराम पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने बलपूर्वक निजी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया, जिससे भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद बढ़ने पर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और अतिक्रमणकारियों को वहां से चले जाने के लिए कहा। भूमिस्वामी भूपेंद्र सिंह पिता विजय सिंह ने बताया कि करीब दर्जनभर महिलाएं काफी दिनों से उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रही हैं। आज भी काफी संख्या में महिलाएं आईं और ज़मीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया।

IMG-20220716-WA0043.jpg

पीड़ित ने तत्काल पुलिस और राजस्व विभाग को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी और नगर परिषद का अमला घटनास्थल पर पहुंचा और महिलाओं को डांट-डपटकर वहां से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत कर दी है।