वेश्यावृत्ति से घर चलाने को मजबूर लड़कियां, श्रीलंका में बदतर हुए आर्थिक हालत..

in #srilanka2 years ago

श्रीलंका में आर्थिक हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम लोगों के सामने ऐसे हालात हैं कि कि घर में खाने-पीने के सामान के लिए भी ला पाना मुश्किल होता जा रहा है। श्रीलंका में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। मजबूरी ऐसी है कि श्रीलंकाई लड़कियों को अपना घर चलाने के लिए वेश्यावृत्ति करना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका में बड़ी संख्या में युवा लड़कियों को मौजूदा आर्थिक हालात ने सेक्स वर्कर बनने के लिए मजबूर कर दिया है।
टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक तंगी के कारण लड़कियों को मजबूर होकर देह व्यापार और वेश्यावृत्ति के दलदल में कूदना पड़ रहा है। रिपोर्ट में एक सेक्स वर्कर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण घर चलाने के लिए हमें सेक्स वर्कर बनना पड़ा है। यदि हम ये काम नहीं करेंगे तो घर में बच्चों को क्या खिलाएंगे।278F486A-9263-4DF4-BD9B-0AADDF759CE6.jpeg