स्पाइसजेट के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट में अचानक भर गया धुआं

in #airport2 years ago

स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। स्पाइसजेट की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जिस समय धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। धुआं भरते ही पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था। उस समय प्लेन क्लाइंबिंग स्टेज में था यानी लगातार ऊंचाई की तरफ जा रहा था। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में विमान को खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।0B9E9AE8-8671-4C55-8C00-4DFBCC49DC2C.webp