नगर पालिका की कर वृद्धि को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला

in #shajapur2 years ago

IMG-20220421-WA0032.jpg
शाजापुर। नगर पालिका प्रशासन शाजापुर द्वारा विभिन्न करों में की गई वृद्धि को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर दिनेश जैन से मिला एवं करो में की गई वृद्धि को निरस्त कर पूर्व में नगर पालिका परिषद द्वारा तय किये गए कर को ही यथावत रखने की बात कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभी हॉल ही में नगर के विभिन्न करो में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है, जिसको लेकर आम नागरिकों की जेब पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। साथ ही दो वर्ष कोरोना काल मे बीते है, जिसके कारण सभी की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही हैं। आम नागरिकों की इस समस्या को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले एवं नगर के पदाधिकारियों सहित नगर पालिका के पूर्व पार्षदगण कलेक्टर से मिले और नपा के करो में कई गई वृद्धि को गलत बताते हुए कहा कि शहरवासियों की आर्थिक हालत अभी ठीक नही है। नपा प्रशासन द्वारा जो करो में वृद्धि की गई है वह न्यायसंगत नही है। जिसे तत्काल हटाकर पूर्व में नगर पालिका परिषद द्वारा तय की गई कर दर को यथावत रखा जाए। भाजपा प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष श्री कराड़ा द्वारा रखी गई इस बात पर कलेक्टर श्री जैन ने सभी को आश्वस्त किया कि करो में जो वृद्धि हुई है इसे पूरा समझ कर इस समस्या का हल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवँशी, गोपाल राजपूत, आशुतोष श्रीवास्तव, विपुल कसेरा, किरण ठाकुर, पार्षद सुनील गोयल, महेंद्र सांकलिया, व्रन्दावन कुशवाह, विलेश व्यास, अजय दीक्षित, गणेश सोनी, विक्रम कुशवाह, श्रीमती प्रमिला मुहाड़कर, राम जादोंन, मनोहरलाल राय, राजेन्द्र गवली, कुंदन जाटव, श्याम शर्मा, राकेश सोलंकी, सागर राय, प्रवीण मुहाड़कर, बलवानसिंह राजपूत, मुकेश सौराष्ट्रीय, संदीप भेरवे, दिनेश सौराष्ट्रीय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।