बारात देखने गए युवक का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव

in #sonebhadra2 years ago (edited)

विंढमगजं थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के ही एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला।
मिली जानकारी के अनुसार निवासी मृतक शम्भू चेरो उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र परशु राम निवासी फुलवार का रविवार की सुबह अपने घर से दो सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ में गमछा के सहारे लटका हुआ शव मिला।
मृतक के पिता ने बताया कि शम्भू मेरा बड़ा लड़का था। वह रात को घर के बगल में ही बरात देखने के लिये निकला था। और जल्द लौटने की बात भी कहा। रात ज्यादा हो जाने के कारण पूरा परिवार सोने चला गया। सुबह हुआ तो ग्रामीणों ने आकर बताया कि शंभू का शव महुआ के पेड़ पर लटका हुआ है हम सभी दौड़ते हुए वहां पहुंचे।फांसी क्यों लगाया किसने लगाया हमको कुछ पता नहीं है। वही मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि युवक बाहर काम करता था।पर तीन चार महीने से घर पर ही रह रहा है।
उधर ग्राम प्रधान दिनेश यादव की सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया । वही युवक के जेब से बीड़ी सिगरेट व चना के साथ ही एक कीपैड मोबाइल मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि देखने से आत्म हत्या प्रतीत हो रहा है।आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।मामले की जांच की जा रही हैं।