झारखंड :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ राजभवन में की घुसने की कोशिश

in #wortheumnews2 years ago

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभवन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को चोट भी आयीं है। वहीं कांग्रेस कोटे से गठबंधन सरकार में शामिल राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषिमंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत अन्य विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे को हिरासत में ले लिया गया और मोरहाबादी मैदान में बनाये गये कैंप जेल में ले जाया गया।navbharat-times (1).jpg