कासगंज-महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर युवतियों को सुरक्षा को लेकर किया जागरूक।

in #police2 years ago

कासगंज-जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों स्कूलों, कालेजों मे पुलिस ने युवतियों महिलाओं को पत्रक देकर एवं वाहनों पर स्टीकर चिपका कर जागरूक किया।
IMG-20220518-WA0066.jpg
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान बुधवार को भी संचालित किया गया। कस्बे के मेन चौराहा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची महिला पुलिस की जवानों ने महिलाओं युवतियों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी है। महिला पुलिस कांस्टेबल स्कूलों, बैंको, पैदल राहगीरों, दो पहिला वाहन, बसों, व्यक्तिगत वाहनों से होकर गुजर रही युवतियों एवं महिलाओं को भी जानकारी दी है। अंजली सागर एवं जय भारती ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 या फिर 112 पर किसी भी समस्या को लेकर महिलाएं युवतियां फोन कर सकती हैं। पुलिस आपके लिए तत्पर रहेगी। एसआई मनोज शर्मा, सत्यपाल सिंह, प्रेम सिंह कुशवाह, विनय कुमार, ज्ञान सिंह, शिव सिंह मौजूद रहे।