कासगंज-बस की टक्कर से पुलिस के सिपाही को रौंदा , गंभीर घायल।

in #accident2 years ago

कासगंज। जिले के सिढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बकावली के निकट देर रात वाहन चेकिंग कर रहे मुख्य आरक्षी को बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया है।
IMG-20220531-WA0009.jpg
सोमवार को देर रात लगभग 10 बजे बकावली गांव के निकट पुलिस पिकेट लगा हुआ था। बाहन की चेकिंग जारी थी। टीम में मुख्य आरक्षी विजय भारत भी मौजूद थे। इसी दौरान गुजर रही बस अनियंत्रित हो गई। जिसकी चपेट में आरक्षी आ गया और उनके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में आरक्षी को सहयोगियों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया है।