कासगंज-संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के मुखिया की मौत ,मचा कोहराम।

in #crime2 years ago

कासगंज-जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढारी में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वृद्ध दोपहर को खाना खाने बैठा। उसने अपनी जेब से पुड़िया निकालकर चूरन जैसा पदार्थ सब्जी में मिला लिया। भोजन करने के बाद वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
dh760995d4443e4fd1b5c8263d3a8ca9ed_0966a07a574244e08b6db426b31cca361652707850529f4b95d4a30eb570f2df433e615c70a6cb124c664bb61c0d6d8dbfbde1a496e48.jpg
घटना का शिकार 60 वर्षीय बनवारी लाल हुआ है। इसके भतीजे प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर घर में भोजन परोसा गया। वृद्ध में जेब से चूरन की पुड़िया निकाली, सब्जी में मिला ली। इसके बाद भोजन करने के एक घंटे बाद अचानक वृद्ध की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लाए। उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है। चिकित्सकों का कहना है कि य दंत परीक्षण कराया जाता है। तब मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल वृद्ध की मौत संदिग्ध बनी हुई है।