कासगंज-कमरे में फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव।

in #crime2 years ago

IMG-20220518-WA0055.jpgकासगंज-जिले के सहावर थाना क्षेत्र के नबावगंज में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मायके पक्ष को दे दी है। पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है।

घटनाक्रम के अनुसार नबावगंज में एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कमरे में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका 30 वर्षीय नीतू पत्नी अवधेश निवासी नवाबगंज है। अवधेश नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, पिछले 6 दिनों से घर आया हुआ था। मंगलवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ही नीतू ने ने फांसी लगा ली। बुधवार को कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।