कासगंज-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमित पलतानी।

in #kasganj2 years ago

कासगंज- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के निर्देश पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष अमित पल्तानी एवं महामंत्री अश्वनी चतुर्वेदी बनाए गए हैं। नगर अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल एवं युवा जिला अध्यक्ष के रूप में देव प्रकाश लोधी नियुक्त हुए हैं।
IMG-20220518-WA0046.jpg
शहर के एक होटल में आयोजित संगठन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी सार्वजनिक की गई है जिला अध्यक्ष अमित पल्तानी ने बताया है कि जिले में 15 दिन के भीतर संगठन का विस्तार किया जाएगा ईमानदार, कर्मठ, स्वच्छ छवि एवं निष्ठावान व्यापारियों को संगठन में वरीयता दी जाएगी। उन्होंने अन्य पदों पर मनोनीत हुए पदाधिकारियों की भी घोषणा की है। युवा जिला महासचिव अतुल यादव, नगर महामंत्री अतुल चौहान, युवा नगरध्यक्ष चिराग माहेश्वरी, युवा नगर महामंत्री विपिन को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष एवम महासचिव ने कहा कि व्यापारी समाज मे एकजुटता की महती आवश्यकता है। जिले का व्यापारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उसको राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा है कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिले मे कार्यकारिणी का विस्तार होते ही व्यापार मंडल का एक अधिवेशन कासगंज में किया जाएगा। जिसके माध्यम से जिले के व्यापारियों की आवाज सरकारों तक पहुंचाई जाएगी।