कासगंज-महेश नवमी महोत्सव माहेश्वरी समाज ने हवन पूजन के साथ किया आगाज।

in #kasganj2 years ago

IMG-20220605-WA0051.jpg
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल द्वारा 99 वां महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार से इसका शुभारंभ किया गया। शिवालय स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ हवन पूजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम 11 जून तक जारी रहेंगे।
सोमवार को नदरई गेट स्थित शिवालय मंदिर में भगवान शिव का माहेश्वरी समाज के लोगों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद श्री गौरीशंकर शारड़ा विद्यालय में हवन पूजन के साथ महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मंडल के अध्यक्ष अरविंद कावरा ने बताया महेश नवमी महोत्सव 11 जून तक जारी रहेगा। माहेश्वरी समाज द्वारा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। मंत्री सुधीर कांत, प्रबंधक राजीव कावरा, कमेटी कार्यकर्ता हिर्देश कावरा, सुनील दरगण, सच्चितानंद डागरा, सुभाष चंद्र माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, विजय राज कन्नू, तरुण बिरला, अरुण बिरला, सौरव लाहोटी,, कपिल लाहोटी, दीपक कुमार माहेश्वरी, प्रदीप कुमार खरोक, देवेंद्र मूडरा, गोपाल झंवर, दुर्गेश माहेश्वरी, अरुण कुमार कावरा, अनुपम बिरला, प्रदीप काबरा, कृष्ण मुरारी दरगड, ललित कुमार अजमेरा, विदित कावरा, अनिल कुमार माहेश्वरी, मनमोहन पलतानी, राहुल विडला, योगेश जाखेटीया, हरिवंश झवर, तपन विरला, रामकृष्ण रम्मो, अमरीश जाखेटिया, राहुल डांगरा, प्रदीप दरगड, प्रतिभा माहेश्वरी, नीलम पलतानी, सोनल धूपड़, नूतन बदियादा, रश्मि सोमानी, प्रीति जाजू, मोहिनी कावरा, ममता कावरा, अंजलि जाजू, अलका शक्ची, रश्मि डागरा, नीरू बदियादा, बीना धूपड़, पूनम खदौड, पूनम लाहोटी मौजूद रहे।