कासगंज-टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने किया रक्तदान।

in #blood2 years ago

IMG-20220515-WA0063.jpg
कासगंज- किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दिवस के रुप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति प्रोउत्साहित किया।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा 11 वीं पुण्यतिथि पर जनपद के सभी किसान मिलकर रक्तदान के रूप में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुण्यतिथि रक्तदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। रक्तदान से किसी मजबूर व्यक्त की जान भी बचाई जा सकती है। इसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पुणे लाभ प्राप्त होगा। विक्रम प्रीत सिंह, राजकुमार सिंह, गुरचरण सिंह, राकेश प्रजापति, इसप्री सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।