कासगंज-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव , हत्या का आरोप।

in #kasganj2 years ago

कासगंज- जिले के सिढपुरा थाना क्षेत्र के गांव नाथपुर में शुक्रवार की दोपहर एक विवाहिता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
IMG-20220520-WA0081.jpg
मृतका के भाई गिरंद सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी नगला लोचन थाना सहावर ने थाना सिढ़पुरा में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन संतोषी की शादी तीन वर्ष रविकुमार पुत्र राम नरेश निवासी नाथपुर थाना सिढपुरा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया जाने लगा। आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पद लटका दिया। मायके पक्ष के आरोप के आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।