कासगंज-रिटायर्ड शिक्षकों को दी विदाई, नवागतों का किया अभिनंदन।

in #kasganj2 years ago

कासगंज-IMG-20220519-WA0059.jpg उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्रधानाचार्य परिषद की ओर से शहर के सोरों गेट स्थित वीएवी इंटर कालेज में सम्मान समारोह आयोजित कराया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को विदाई दी गई। साथ ही नवागत शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन रहे। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष रामलाल कुशवाह ने की। कार्यक्रम को मंडलीय मंत्री देवेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल मदनावत, प्रधानाचार्य परिषद के मंत्री एदल सिंह, वीरेंद्रपाल द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विनीता तिवारी, विवेक प्रताप सिंह, देवेंद्र शर्मा, हरीशरन सिंह, मनोज तिवारी, नरेंद्र सिंह सोलंकी, विश्व प्रताप सिंह, वीरेंद्र पाठक, सत्यप्रकाश मिश्र, देवी सिंह वर्मा, प्रेमप्रकाश कुशवाह, हरी सिंह, मोरेश, आशीष वर्मा, गोपाल राघव, ब्रजेश राठौर, रामनिवास, हृदेश पांडेय, प्रवीना यादव, रक्षपाल सिंह, पुनीत कुमार, नीलेश, तरुण पांडेय, रविप्रकाश दुबे, विनोद कुमार, संजय कुमार, अरविंद शर्मा, रईस अहमद हाशमी समेत अन्य मौजूद रहे।