कासगंज-पत्नी से विवाद के बाद पति ने फाँसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त।

in #crime2 years ago

UP(कासगंज)-पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। नाराज पति ने घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
IMG-20220507-WA0018.jpg
घटना का शिकार शहर के मोहल्ला गंगेश्वर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह हुआ है। बताया जाता है शनिवार की श्याम उसने अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया। पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। इसी घटना से नाराज पति ने घर के कमरे में बंद होकर अपने गले में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने उसे के संबंध में जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पत्नी भी मायके से आ गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया है कि शराब पीकर पति ने पहले तो पत्नी के साथ झगड़ा किया। जब वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उसने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जान दे दी। शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।