कासगंज-कमरे में फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव , मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

in #kasganj2 years ago

कासगंज-जिले के सिढ़पुरा IMG-20220519-WA0056.jpgकस्बा के गंजडुंडवारा रोड पर बुधवार की देर शाम एक विवाहिता का शव घर में कमरे में लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
सिढ़पुरा पुलिस को बुधवार की देर शाम जानकारी मिली कि सिढ़पुरा कस्बा के गंजडुंडवारा रोड पर एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे पर झूल रहा है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारकर मौका मुआयना किया। ससुरालियों ने मृतका का नाम 26 वर्षीय मोहिनी पत्नी हर्ष भारद्वाज बताया। इसके बाद पुलिस ने मायके पक्ष को जानकारी दी। मायके मोहल्ला गांधी नगर मोहनपुर से पिता विजय कुमार अन्य परिजनों के साथ सिढ़पुरा पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी मोहिनी की शादी छह माह पूर्व की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मोहिनी को प्रताडित करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने मोहिनी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है।