कासगंज- जितेंद्र कुमार दुबे को बनाया गया कासगंज का अपर पुलिस अधीक्षक।
कासगंज- उत्तर प्रदेश में आज 43 अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले हुए हैं। जिनमें जनपद कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वही उनके स्थान पर जौनपुर में तैनात जितेंद्र कुमार दुबे को कासगंज का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।