कासगंज-हजारा नहर में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी।

in #kasganj2 years ago

कासगंज-जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर पुल से रविवार की देर शाम एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नहर में गिरी, यहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की तलाश को काफी प्रयास किए, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस द्वारा महिला की तलाश कराई जा रही है। महिला की बरामदगी के बाद ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।