कासगंज-हजारा नहर में महिला ने लगाई छलांग , पुलिस तलाश में जुटी।

in #crime2 years ago

कासगंज- शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप एक महिला ने पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में गिरता देख आसपास के लोग उतर गए और उसे बाहर निकाल लिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके परिवारीजनों को भी घटना की सूचना दी है। महिला एटा जनपद क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की सायं करीब पांच बजे की है। हजारा नहर पुल से अचानक महिला ने छलांग लगा दी। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी खबर दी है।