कासगंज -पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

in #railway2 years ago

IMG-20220726-WA0016.jpg
कासगंज। गोरखपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक ने मंगलवार की दोपहर कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने संतोष जाहिर किया है। कुछ बिंदुओ पर अधीनस्थों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। इज्जत नगर मंडल के डीआरएम उनके साथ रहे। व्यापार मंडल एवं रेल कर्मियों के संगठन ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपे है।
महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा एवं डीआरएम आशुतोष पंत मंगलवार को दोपहर 12 बजे कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक, साफ सफाई, प्लेटफार्म पर यात्रियों से संबंधित व्यवस्थाएं, टिकट विंडो, वेटिंग रूम, तकनीकी विभाग, रेलवे सुरक्षा बल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खानपान की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। दोनों ही अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से भी बातचीत की। महाप्रबंधक ने बताया कि कासगंज जंक्शन की व्यवस्थाएं संतोषजनक है। छोटी मोटी कुछ कमियां मिली हैं। जिनमें सुधार करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बदायूं, कानपुर, मथुरा रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया है। इन स्टेशनों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों ने एवं व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौपे हैं। इनमें जो मांगे जायज हैं। उन पर विचार कर निस्तारण किया जाएगा।