आगरा- रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधे रक्षासूत्र,
आगरा - देश में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं व युवतियां का अपने मायके पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। भाईयों को रोली चंदन का तिलक कर उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधे। भाइयों ने भी बहनों के लिए विभिन्न उपहार भेंट किए और उनकी जीवनभर रक्षा करने का संकल्प भी लिया।
शुक्रवार को सुबह से ही रक्षाबंधन पर्व मनाने का सिलसिला शुरु हो गया। निजी वाहनों व किराए के वाहनों से बहनें भाइयों के घर पहुंची। मायके में घरों पर पहुंचकर बहनों ने भाइयों को तिलक किया, उनकी आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधे। शहरी क्षेत्र में सुबह तड़के ही पर्व मनाया गया। जिसकी वजह से शहर के बाजार मंल प्रतिष्ठान बंद रहे। दोपहर बाद शाम को कुछ ही घंटों के लिए बाजार खुले, तब लोगों ने अपना जरूरी सामान खरीदा। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षासूत्र बांधने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। भाइयों ने बहनों को विभिन्न उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा का भी संकल्प लिया।
हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें अन्य साथियों की खबरों पर भी लाइक कमेंट जरुर करें और फॉलो करना नहीं भूले जिस को फॉलो नहीं किया