कासगंज-रोग ग्रस्त विवाहिता की उपचार के अभाव में मौत।

in #crime2 years ago

यूपी(कासगंज)- जिले के सिढपुरा थाना क्षेत्र में रोग से पीड़ित महिला की उपचार के अभाव में मौत हो गई है। मायके पक्ष द्वारा दी गई जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अंत्य परीक्षण की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई प्रारंभ होगी।
थाना क्षेत्र के ग्राम धनसिंहपुर निवासी प्रेमवीर की 28 वर्षीय पत्नी मिथलेश ने छह माह पूर्व अपने गर्भ से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद से ही वह बीमार रहने लगी। ससुराली जनों ने उसका काफी उपचार कराया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बीती रात उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम बंगस नगर निवासी पिता रक्षपाल ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी है। पिता का आरोप है कि ससुराली जनों ने जानबूझकर उसकी पुत्री का उचित उपचार नहीं कराया। जिसके अभाव में उसने उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है अंत्य परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई प्रारंभ होगी।