Agra Street Food: बेड़ई-जलेबी का स्वाद बना देता है दीवाना, यहां लें सुबह के लजीज नाश्ते का स्वाद
Agra Street Food आगरा के भगवान टाकीज हो या फिर राजा की मंडी में तंग गलियां जगह-जगह पर फेमस है बेड़ई और जलेबी तीखे के साथ मीठे का स्वाद लोगों को सुबह अपनी ओर खींच लेता है। ताजनगरी में सुबह की शुरुआत गरमा गरम नाश्ते के साथ होती है।
आगरा-ताजनगरी जहां दिन भर सैलानियों से भरी रहती है। पेठे की मिठास लोगों की जुबान पर चढ़कर बोलती है तो वहीं सुबह के नाश्ते में आगरावासी तीखा खाने के शौकीन है। जी हां, आगरा में दिन की शुरुआत गरमा-गरमा जलेबी और बेड़ई के साथ होती है। बेड़ई के शौकीन सुबह की किरण के साथ ही शहर की सड़कों पर दिखते हैं।
सुबह के नाश्ते के लिए जुटती है भीड़
आगरा में रहने वालों के दिन की शुरुआत बेड़ई और गरमा-गरम जलेबी से होती है। बेड़ई की दुकानों के सामने नाश्ता करने वालों की भीड़ जुट जाती है। आगरा आएं तो इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें। बेड़ई के दो भाग होते हैं, इसका एक भाग काफी स्पाइसी और दूसरा मीठा होता है।
आलू की चटपटी सब्जी और हरी चटनी
आगरा में बेड़ई आलू की चटपटी सब्जी, हरी चटनी और दही के साथ परोसी जाती है। नाश्ता में कुरकुरी जलेबी हो तो स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। ताजमहल के पास कई मशहूर दुकानों पर बेड़ई और जलेबी का नाश्ता आपको आसानी से मिल सकता है। आगरा-फतेहाबाद रोड पर कई दुकानें ऐसी हैं जहां आपको टेस्टी जलेबी और बेड़ई मिलेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी पसंद थी बेड़ई
अटल बिहारी की सादगी के कार्यकर्ता कायल थे। वर्ष 1990 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली फरह में आए थे, वे उस समय समिति के अध्यक्ष थे। बेलनगंज की बेड़ई और जलेबी उनको लुभाती थीं। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल कहते हैं कि बेड़ई फरह लेकर हम पहुंचे तो वे प्रसन्न हो गए थे। एक बार रामबाबू का पराठा और समोसे भी वे पसंद करते थे। आगरा आगमन पर वे स्वयं कहकर कार्यकर्ताओं से मंगा भी लिया करते थे।
हाेटल का खाना छोड़कर निकले थे खाने
अपने पैतृक गांव बटेश्वर के दौरे के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1999 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था। उनके लिए होटल के भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्होंने परिवार के साथ जाकर भोजन किया। परिजन बताते हैं कि वे पीएम के रूप में आए, लेकिन दायित्व का एहसास नहीं होने दिया। दौरे के दौरान उन्होंने खुद कह बैंगन का भर्ता और बाजरे की रोटी बनवाकर खाई थी।
इन स्थानों पर फेमस हैं बेड़ई और जलेबी
आगरा में भगवान टाकीज चौराहा, दयालबाग, राजा की मंडी, सेंट जोंस चौराहा, सदर बाजार, साईं की तकिया, एमजी रोड, सिकंदरा चौराहा, कारगिल तिराहा, खंदारी चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, बोदला, शाहगंज सहित कई स्थानों पर बेड़ई और जलेबी प्रसिद्ध हैं।
Please like comment
Please like my post