चित्तौड़गढ़ में उपद्रव, दो समुदायों में तनाव: दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी
चित्तौड़गढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ता के मर्डर के बाद दो समुदायों में तनाव हो गया। घटना से गुस्साए संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजार भी बंद करा दिए और तोड़फोड़ की। समझाइश कर रही पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई। घटना के बाद भारी संख्या में शहर में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक रतन सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यकर्ता था। प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण आपसी विवाद माना जा रहा है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मौके पर सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी पहुंचे। सभी मिलकर एसपी से भी मिलने गए और थाना कोतवाली में भी रिपोर्ट दी। वही मृतक रतन के शव को फिर से जिला मुख्यालय लाया गया। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया।