बुलंदशहर डिपो को मिली दो नई रोडवेज

in #bulandshahr2 years ago

IMG_20220425_213721.jpg- डिपो की बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होकर हुई 100

  • अभी तक निगम की 83 और 15 अनुबंध की बसें हो रही थी संचालित
  • नई बस के आने पर विभागीय अफसर रूट चार्ट बनाने में जुटे

बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो के बेड़े में दो और नई बसें शामिल हो गई है। इसके बाद डिपो में बसों की संख्या बढ़कर अब 100 हो गई है। दो नई रोडवेज बस डिपो पर आने के बाद निगम के अफसर रूट चार्ट बनाने में जुट गए हैं। वहीं, जल्द आठ और नई बसों के आने का संभावना जताई है।
बुलंदशहर डिपो से अभी तक 98 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता था। इनमें 83 निगम की ओर शेष 15 बसें अनुबंध की शामिल थी। इनमें कुछ बसें समय-समय पर खराब होने के कारण वर्कशॉप पर खड़ी रहती है। त्योहारों पर भीड़ अधिक होने के कारण बसें कम पड़ जाती थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए डिपो के अफसर लगातार नई रोडवेज बसों की मांग कर रहे थे। एक माह पूर्व मुख्यालय द्वारा 10 नई रोडवेज बसें दिए जाने का आश्वासन दिया गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मुख्यालय से दो नई बसें प्राप्त हो गई है। नई बसें आने के बाद अब डिपो में बसों की संख्या 100 हो गई है। नई बसों को जल्द ही मार्ग पर उतारा जाएगा। इसके लिए दोनों बसों को लेकर रूट चार्ट बनाया जा रहा है और रूट चार्ट बनाने के बाद मुख्यालय भेज दिया जाएगा।