पागल कुत्ते के आतंक से गांव में दहशत का माहौल

in #bulandshahr2 years ago

ऊंचागांव क्षेत्र के अमरपुर में एक ही दिन पांच लोगों पर हमला बोल किया जख्मी
IMG_20220425_213721.jpg
बुलंदशहर। नरसेना क्षेत्र के एक गांव में पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। पागल कुत्ते के आतंक से गांव में हडक़ंप मच गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सीएचसी ऊंचागांव लाऐ। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिक्तिसकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विकास क्षेत्र ऊंचागांव के गांव अमरपुर में बृहस्पतिवार को पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। जिसमें आशाराम उम्र 60 वर्ष गंभीर से घायल हो गये। आशाराम सुबह को अपने घर पर बैठे हुए थे। पागल कुत्ते ने वहां आकर उनके आंख के ऊपर काटकर गंभीर घायल कर दिया। जिसके चलते वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन घायल को सीएचसी ऊंचागांव ले गए। बुजुर्ग की गंभीर हालत देख और एआरवी न होने पर चिक्तिसकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पागल कुत्ते ने एक ही दिन चार अन्य को भी जख्मी किया है। बढ़ती गर्मी के चलते कुत्तों में रेबीज बढऩे लगा है। इससे कुत्ते काटने के मामले अस्पताल पर लगातार बढ़ रहे है।