छपरा में कुआं से बुजुर्ग की लाश बरामद

in #city2 years ago

छपरा में कुआं से बुजुर्ग की लाश बरामद:सुबह खेत की ओर गए थे, परिजन खोजबीन करने पहुंचे तो कुआं में मिली लाश

छपरा के बनियापुर में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक बुजुर्ग का शव कुआं में तैरते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों के मदद शव की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के पैग़म्बपुर हुडहारा गांव निवासी श्रीराम सिंह (60 वर्ष) पिता भोला सिंह के रूप में हुई है। मृतक श्रीराम सिंह शनिवार के सुबह शौच के लिए घर से खेत के तरफ गए थे जिसके बाद खेत में कुआं से शव मिला।शव मिलने को ख़बर के साथ घटनास्थल ओर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को देख परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हुआ है। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुच शव को कुआं से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। शव मिलने के ख़बर के साथ चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक को कम दिखाई देने की भी समस्या बताई जा रही है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक श्रीराम सिंह रोजाना की तरह कृषि संबंधित कार्य और शौच के लिए खेत मे गए थे। बहुत देर तक नही आने पर खोजबीन किया गया तो खेत मे स्थित कुआं में शव देखा गया। शव मिलने की ख़बर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई। घटनास्थल ओर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा बनियापुर पुलिस को सूचना दिया गया। इसके बाद पुलिश पहुंच शव को बाहर निकलवाई। परिजनों के अनुसार मृतक श्रीराम सिंह को कम दिखाई देने की समस्या थी। मौत को लेकर कई तरह के चर्चा जोरों पर है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।