शर्टलेस दिखे अर्जुन कपूर और प्यार में खोए हर्ष-भारती, ये है आज का सेलिब्रिटी अपडेट

in #bharti2 years ago (edited)

बॉलीवुड का नाम सुनते ही ग्लैमर के साथ दिमाग में सबसे पहले आता है...मनोरंजन। लोग सिनेमा के पिटारे से कई चटपटी खबरें जानने में तो दिलचस्पी रखते ही हैं। इसके साथ ही अपने मनोरंजन के लिए भी लोग बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। सितारें भी बिना वक्त गवाएं फैंस के साथ जानकारियां साझा करते रहते हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई अपडेट्स सामने आईं हैं, जो सितारों की निजी जिंदगी से लेकर पेशेवर जीवन के बारे में भी हैं। तो चलिए जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।

लगता है मलाइका को वेकेशन मनाते देख अभिनेता अर्जुन कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए और घूमने निकल गए। आज उन्होंने अपनी ट्रिप से आने के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अर्जुन एक तस्वीर में जहां हैप्पी फेस के साथ सेल्फी देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी कॉमेडी से तो सबको हंसाते ही हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है। लेटेस्ट तस्वीरों में भारती सिंह और हर्ष दोनों एक दूजे के प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं, वहीं लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में भारती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।IMG_20220611_230242.jpg