Travel Plan: भारत की इन जगहों पर है

in #lndia2 years ago

IMG_20220823_103303.jpgभारत प्राकृतिक नजारों से समृद्ध देश है। यहां पहाड़, नदी, झरने से लेकर समुद्र, बीच और बेहद मनोरम दृश्य देखने को मिल जाते हैं। अगर आपका बजट विदेश की यात्रा करने का नहीं है तो बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नही है। भारत के हर हिस्से में ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे जो आपको बिल्कुल विदेशों जैसे लगेंगे। हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर और साउथ के कई हिस्सों में ऐसी जगह हैं जो बिल्कुल हूबहू विदेशी पर्यटन स्थल से मिलती जुलती हैं। तो अगर आप कम बजट में फैमिली के साथ ऐसी जगहों की सैर करना चाहते हैं जहां विदेशो जैसा नजारा मिले तो इन जगहों की सैर करें।
विज्ञापन

भारत में है विदेश जैसे खूबसूरत नजारें
2 of 7
स्विट्जरलैंड के बेसल का एक खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
करें खज्जर की सैर
स्विट्जरलैंड की खूबसूरती के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा। लेकिन स्विट्जरलैंड जाने का बजट हर किसीके पास नहीं होता। लेकिन निराश होने की जरा भी जरूरत नही है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों जैसी ही दिखेंगी। अगर आप स्विट्जरलैंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के खज्जर की सैर करें। यहां के मनोरम दृश्य हूबहू स्विट्जरलैंड जैसे ही दिखते हैं।

भारत में है विदेश जैसे खूबसूरत नजारें
3 of 7
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा ही गया है। वहीं यहां के नजारे भी स्विट्जरलैंड जैसे ही खूबसूरत है। गुलमर्ग में बर्फ से ढंके पहाड़ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों के जैसे ही हैं। भारत के इन जगहों की सैर करने के लिए विदेश यात्रा जितना खर्च भी नहीं करना होगा और बेहद खूबसूरत नजारे भी देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
4 of 7
travel - फोटो : pixa
मंडी
पहाड़ों में बसे राज्य हिमाचल प्रदेश का हर कोना बेहद खूबसूरत हैं। यहां के हर शहर की झलक किसी विदेशी धरती से कम नहीं दिखेगी। स्कॉटलैंड का रोलिंग हिल्स और मंडी जिले के नजारे बिल्कुल ही एक जैसे हैं। आप चाहें तो कम बजट में ही स्कॉटलैंड जैसे खूबसूरत देश के नजारे अपने देश में ले सकते हैं।
5 of 7
स्कीइंग - फोटो : सोशल मीडिया
औली
अलास्का के बर्फ से ढंके ऊंचे पहाड़ों की चोटियों पर लोग स्कीइंग करने जाते हैं। अगर आप विदेश यात्रा की सैर का बजट नहीं बना सकते। तो उत्तराखंड के औली का रुख करें। यहां पर स्कीइंग का लुत्फ आपको अलास्का से कम नहीं मिलेगा।
6 of 7
flowers of valley
वैली ऑफ फ्लॉवर
उत्तराखंड के मशहूर वैली ऑफ फ्लॉवर की सैर जरूर करें। क्योंकि भारत के इस खूबसूरत नजारे जैसा ही नजारा यूएसए में एंटीलोप वैली में मिलता है। तो अगर आप फूलों की घाटी को देखना चाहते हैं तो यूएसए से बेहद कम पैसे की ट्रिप में भारत में ही देख सकते हैं।
7 of 7
टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार - फोटो : Pixabay
मलेशिया के चाय बागानों को देखने का बजट नही है तो भारत में केरल के मुन्नार में जरूर जाएं। यहां के चाय बागानों में चाय पीने का लुत्फ जरूर उठाएं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
Ananya Panday: जींस वाली ब्रालेट पहन अनन्या पांडे का दिखा ग्लैमरस अंदाज, कैप्शन में कह दी ये बात
Fashion
22 August 2022
WiFi Range Extender: इंटरनेट की स्पीड को सुपरफास्ट कर देगा यह डिवाइस, जानें क्या है खास
Gadgets
22 August 2022
प्रीमियम
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश पर सुशासन का दबाव, तो 2024 बढ़ा रही है भाजपा की चिंता
India News
18 August 2022
विज्ञापन
Vivo ने लॉन्च किया यह बजट स्मार्टफोन, इस फोन में है 16GB रैम
Gadgets
22 August 2022
Anti-competitive practices: एप्पल, गूगल सहित कई टेक कंपनियों को नोटिस, संसदीय समिति के समक्ष पेश होने के आदेश
Tech Diary
21 August 2022
Anupam Kher: अनुराग कश्यप की फिल्मों से गालियां देना सीख रहे बच्चे? अनुपम खेर ने कह डाली यह बड़ी बात
Bollywood
21 August 2022

ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
MORE
© 2017-2022 Amar Ujala Limited
एप में पढ़ें
स्विट्जरलैंड की खूबसूरती के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा। लेकिन स्विट्जरलैंड जाने का बजट हर किसीके पास नहीं होता। लेकिन निराश होने की जरा भी जरूरत नही है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों जैसी ही दिखेंगी। अगर आप स्विट्जरलैंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के खज्जर की सैर करें। यहां के मनोरम दृश्य हूबहू स्विट्जरलैंड जैसे ही दिखते हैं।