शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

in #firozabad2 years ago

टूंडला। शादी का झांसा देकर एक युवक लम्बे समय से युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

युवती द्वारा लिखायी गयी रिपोर्ट के अनुसार वह अपने पडोसी के साथ एक शादी में आगरा गयी थी वहीं पर उसकी मुलाकात अजीत पुत्र बुद्धसिंह निवासी मेाहल्ला रिसाला नगर निगम के पीछे भरतपुर थाना मथुरा गेट से हुई। उसने युवती से उसका व्हाटसअप नम्बर ले लिया। इसके बाद युवती से मीठी मीठी बातें करने लगा। उसने युवती को शादी का झांसा भी दिया। इसके बाद वह अपने दोस्त राजा के साथ मलपुरा ले गया। जहां पर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।

इसी दौरान उसने उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद कई बार युवक ने उसको अलग अलग स्थानों पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने युवक से शादी के लिये कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।Screenshot_2022-07-19-22-06-27-81_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg